
Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में कुछ दिन पहले एक दंपति को रास्ते में रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की थी। जिस आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी और आखिकार आज पुलिस के हत्थे लग ही गया। जिसपर दंपति के साथ मारपीट के अलावा और भी कई सारे आरोप है। फिलहाल, पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है।
इलाके का शातिर बदमाश है आरोपी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिले की अमरपाटन पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है उसका नाम विनय है जो कि एक शातिर बदमाश है। जिसपर हत्या समेत अन्य कई अपराधों के लिए थाने में मामला दर्ज है। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा काफी समय से की जा रही थी कि हाल ही में एक दंपति ने भी उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
ये है मामला
दरअसल, मामला 17 फरवरी का है जब सुरेंद्र तिवारी अपनी पत्नी के साथ बाइक से कही जा रहे थे। इसी दौरान बदमाश आरोपी ने उनका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। जिसका विरोध करने पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

