
Satna News: सरकार और सरकारी विभागों के खिलाफ आप ने खूब घरना प्रदर्शन देखा सुना होगा, लेकिन सतना कलेक्ट्रेट ऑफिस में ग्रामीणों का अजीबोगरीब प्रदर्शन धरना देखने को मिला। दरअसल, नागौद के अतर्वेदिया खुर्द पिथौराबाद में राशन नही मिलने पर ग्रामीण खाली दोना-पत्तल लेकर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। ये धरना ग्रामीणों ने अपने हक का राशन दिए जाने के लिए किया है। बताया जा रहा है कि राशन दुकान का सेल्समैन गरीबों के हक पर डाका डालने का काम कर रहा है। उन्हें राशन एक माह का राशन देकर एंट्री दो माह की करी जा रही है।
गरीबों के राशन पर डाका
सतना जिले में गरीबों के राशन पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। ताजा मामला पिथौराबाद का है जहां के गरीबों ने आज अनोखा प्रदर्शन कर अपना हक मांगने सतना कलेक्ट्रेट पहुंचे। पीड़ित ग्रामीणों ने खाली दोना पत्तल लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन दुकान का सेल्समैन हर बार एक माह का राशन हजम कर रहा है। दिसंबर का राशन जनवरी में दिया और मशीन में फरवरी तक की इंट्री कर ली। जागरूक हितग्राहीयो ने सेल्समैन की करतूत का विरोध किया तो ग्रामीणों का नाम गरीबी रेखा से काटने की धमकी देने लगा।
[dgv_vimeo_video id=”913893515″]
पीड़ित ग्रामीणों ने ब्लॉक में एसडीएम से शिकायत की मगर कोई एक्शन नहीं लिया गया। मजबूर होकर पीड़ित ग्रामीण लामबंद होकर सतना कलेक्ट्रेट पहुंचे और अनोखा प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। सतना एसडीएम पीड़ित ग्रामीणों के पास पहुंचे और ग्रामीणों का ज्ञापन स्वीकार किया। एसडीएम ने समस्या की जांच कर उचित कार्रवाई के लिए पीड़ित ग्रामीणों को आश्वासन दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”913893979″]
मो. फारूक की रिपोर्ट।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

