
Satna Crime News : मध्य प्रदेश के सतना जिले में नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी से मारपीट कर 1लाख 50 हजार नगद और उसकी एक्टिवा गाड़ी लूटकर रफूचक्कर हो गए, वहीं घायल को सतना जिला अस्पताल से जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।
यह है मामला
बता दें कि राकेश राजरानी अपनी ससुराल से अपने घर जा रहे थे, देर रात 12:30 बजे जब वह पंजाबी कॉलोनी दुर्गा मंदिर नेशनल स्कूल के पास पहुंचे, तभी चार नकाबपोश बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडे से व्यापारी पर हमला कर दिया, हमले में व्यापारी बुरी तरह जख्मी हो गए। हमले के कारण व्यापारी घायल होकर अपने वाहन से नीचे गिर गया। और नकाबपोश बदमाश व्यापारी की स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए।
अज्ञात बदमाशों की कर रही है तलाश
बताया गया कि व्यापारी की स्कूटी की डिग्गी में 1लाख 50हजार रुपए रखे हुए थे, इस बात की जानकारी बदमाशों को लग गई, इसी कारण यह वारदात की गई। व्यापारी ने इस बात की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने छानबीन की लेकिन प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस के हाथ अभी कोई भी सुराग नहीं लगा है। घायल व्यापारी को सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज जारी है, फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामले पर एफ आई आर दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश कर रही है।
सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”798446494″]
