MP Breaking News

सतना में आफत बनी बारिश, सड़के बनी तालाब, घरों में घुसा पानी

सतना में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। थाने और पेट्रोल पंप भी पानी में डूबे हुए हैं।
Satna

मध्य प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं। जहां लगातार हो रही बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। सतना, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, चित्रकूट कई जगहों पर नदी नाले उफान पर हैं और यहां रहने वाले लोगों को जल भराव की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

यहां मंदाकिनी नदी का पानी उफान पर है। जिस वजह से सड़क, थाना और पेट्रोल पंप भी पानी में डूब गए हैं। नाले उफान पर है। कई रास्ते बंद हैं, बिजली के पोल ट्रांसफार्मर भी इस बारिश की वजह से प्रभावित हुए हैं।

थाने और पेट्रोल पंप में घुसा पानी

जिले के नागौद इलाके में थाने और पेट्रोल पंप में पानी घुस गया है। वहीं कोठी में बारिश की वजह से एक मकान गिर गया। जिसमें 4 भैंस दब गई और उनकी मौत हो गई। हालत ऐसी है कि कई मोहल्लों में लोग नाव का उपयोग कर रहे हैं। चित्रकूट में सती अनुसुईया की रेलिंग तक पानी पहुंच गया है। पानी की वजह से कुछ लोगों का सामान भी बाढ़ के पानी में बह गया।

Satna

जनजीवन हुआ प्रभावित

सतना के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। मंदाकिनी नदी उफान पर आने से सड़के तालाब बन गई है। यहां के नागौद के सिंहपुर चौराहे पर मौजूद बागरी पेट्रोल पंप बारिश की वजह से पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। कोतवाली चौक से कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्ते पर भी कमर तक पानी भरा हुआ है। बारिश की वजह से जो स्थिति निर्मित हुई है, उससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

Satna

कई जगह बारिश का अलर्ट

बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आने वाले दिनों में भी बारिश का दौर देखने को मिलने वाला है। रीवा, कटनी, सीधी, शहडोल, अनूपपुर, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट है। इंदौर उज्जैन ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश हो सकती है लेकिन तेज नहीं होगी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के आसार हैं।

Satna

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
सतना में आफत बनी बारिश, सड़के बनी तालाब, घरों में घुसा पानी