मौसम विभाग ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए सतना कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने जिले के स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेश के तहत, जिले में 25 और 26 सितंबर को नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा ।
जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसीसी तथा विद्यालयों के प्राचार्य और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश शासकीय ,अशासकीय ,केन्द्रीय, नवोदय, आई सी एस सी सहित सभी मान्यता प्राप्त शालाओं पर लागू होगा। कलेक्टर कार्यालय से 24 सितंबर 2026 को जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
मौसम विभाग ने आज इन जिलों में जारी किया अलर्ट
आज, 25 सितंबर को मध्य प्रदेश के 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज और 16 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, दमोह, उमरिया, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, भिंड, दतिया, निवाड़ी, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा जिले शामिल है।
अतिवृष्टि की सभावना के दृष्टिगत #सतना जिले में 25 और 26 सितंबर को कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने नर्सरी से कक्षा आठवीं तक की शालाओं में अवकाश घोषित कर दिया है।यह आदेश शासकीय ,अशासकीय ,केन्द्रीय,नवोदय ,आई सी एस सी सहित सभी मान्यता प्राप्त शालाओं पर लागू होगा।#JansamparkMP pic.twitter.com/pIu7HSVMJ6
— Collector Satna (@Collector_Satna) September 24, 2026






