Satna News: सतना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ताला लगाकर घर के अंदर छिपे शातिर अपराधी को पकड़ा

Satna News: सतना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ताला लगाकर घर के अंदर छिपे शातिर अपराधी को पकड़ा

Satna News : मध्यप्रदेश की सतना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बता दें पुलिस ने दो दर्जन से अधिक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका शातिर अपराधी मोंटी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर बदमाश ने पुलिस को चकमा देने के लिए घर में बाहर से ताला लगा रखा गया था ताकि देखने वाले यह समझें कि घर में कोई नहीं है लेकिन पुलिस ने झांसे में नहीं आई नतीजतन मोंटी सिंह पकड़ लिया गया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

टीआई ने दी जानकारी

टीआई सिटी कोतवाली एसएम उपाध्याय ने बताया कि मोंटी के खिलाफ पहले से ही 22 आपराधिक घटनाओं पर मुकदमे दर्ज हैं। मारपीट, तोड़फोड़, लूट, राहजनी, हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी जैसी गंभीर घटनाओं के मामले में उसकी पिछले काफी समय से तलाश की जा रही थी और आखिरकार उसे पकड़ने में सफलता हासिल हो ही गई।

मोंटी के साथ आधा दर्जन साथी थे मौजूद

पुलिस ने बताया कि चित्रकूट नगर पंचायत के सीएमओ रह चुके ज्ञानेंद्र सिंह के पुत्र और शातिर अपराधी यशेंद्र सिंह उर्फ मोंटी सिंह को सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें आरोपी ने इसके पहले उसने पन्ना नाका के पास 7 अगस्त को अखण्ड प्रताप सिंह को रास्ते में रोककर उसके साथ न केवल मारपीट की थी बल्कि उसकी गाडी को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस घटना के वक्त मोंटी के साथ उसके आधा दर्जन साथी भी थे।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews