11 साल की बच्ची की मुहिम, रंगोली बनाकर कर रही जागरूक

11 साल की बच्ची की मुहिम, रंगोली बनाकर कर रही जागरूक

सीहोर/अनुराग शर्मा

कोरोना की जंग में अपना योगदान दे रहे हैं सीहोर जिले की जावर तहसील में अकबर सिद्दीकी निर्वाचन अधिकारी और उनकी 11 वर्षीय पुत्री आमना सिद्दीकी। इनका नारा है हम जीतेंगे कोरोना को हराएंगे । और कोविड-19 कोरोना वायरस से उपजी आपदा से बचाव एवं सावधानियों के लिए इन्होने रंगों को अपना माध्यम बनाया है। ये सड़क पर रंगोली बनाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

जावर जोड़ से जावर नगर गांधी स्मारक तीन किलो मीटर के रोड पर रंग बिरंगी रंगोली ओर कोरोना से बचाव के स्लोगन लिखे हैं, और इस बच्ची आमना अकबर सिद्दीकी ने रंगोली के माध्यम से संदेश दिया है कि कोरोना से बचाव ही उसका उपचार है। कोरोना से बचाव के लिए सभी से अपील की गई है कि 20 सेकेंड तक साबुन से हाथ धोएं, सेनिटाइजर का नियमित रूप से इस्तेमाल करें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें तथा लोकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करे। जिस व्यक्ति को खासी जुखाम बुख़ार के लक्षण हो उससे लगभग 1 मीटर की दूरी बनाए रखे । कोविड-19 कोरोना वाइरस से बचने के लिए खाँसी बुखार व सास लेने में तकलीफ होतो शासकीय चिकित्सक को तत्काल दिखाए तथा चिकित्सक की सलाह पर ही उपचार लें।

आमना सिद्दीकी ने अपनी इस विशेष रंगोली के माध्यम से संदेश दिया है कि घबराये नही और जानकारी ही हमारा सुरक्षा कवच है। अंतरराष्ट्रीय आपदा की इस घड़ी में पूरा भारत एक साथ खड़ा है, इस समय स्वास्थ्य विभाग ,पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, नगर पालिका, के अधिकारियों कर्मचारियों तथा सफाई कर्मी, दवा एवं जरूरी उपकरण पहुचाने वाले सभी पायलट लोको पायलट एवं गरीबो मजदूरों व भूखों खाना देने वाले समाज सेवी कोरोना वीर, कोरोना फाइटर के रूप से सड़क पर डटे हुए हैं और मेैं इन्हें सेल्यूट करती हूं। साथ ही इन्होने अपील की है कि सभी लोग  घरों में रहे और लॉकडाउन का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें। आमना की इस अपील ओर कार्य की तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव,थाना प्रभारी योगेंद्र यादव,नगर परिषद अधिकारी सैय्यद मकसूद अली एवम अशोक तिवारी ने बेटी के कार्य को सराहा ओर शाबाशी दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews