सीहोर की पहली कोरोना मरीज की भोपाल में मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

सीहोर की पहली कोरोना मरीज की भोपाल में मौत, इलाज के दौरान दम तोड़ा

सीहोर/अनुराग शर्मा

सीहोर की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। 40 वर्षीय महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट गुरुवार सुबह ही आई थी। महिला के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन ने इंद्रा नगर कॉलोनी को सील कर दिया है और चारों तरफ से बैरिकेट्स लगा दिए हैं। भोपाल में सीहोर की कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत की पुष्टि एडीएम वीके चतुर्वेदी ने की है।

जानकारी के अनुसार इंद्रानगर निवासी भगवती बाई पत्नी हेमराज सिंह को सांस में तकलीफ होने पर बुधवार को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए थे। महिला की हालत गंभीर होने के बाद उसे भोपाल हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। भोपाल महिला की कोरोना जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार सुबह पॉजिटिव आई। महिला का हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था, तभी दोपहर बाद उनकी मौत हो गई। सीहोर की पहली कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सीएमएचओ डॉ. सुधीर डेहरिया ने बताया कि भोपाल से महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी मिलते ही पूरा स्वास्थ्य अमला इंद्रानगर पहुंच गया। यहां पर महिला खेत में छप्पर बनाकर अपने पति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे परिवार के सैंपल लिए जा रहे हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। सुरक्षा इंतजाम को लेकर अफसरों की बैठक भी शुरू हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews