प्रशासन और धार्मिक गुरुओं ने की अपील, ‘नियमों का पालन करें’

प्रशासन और धार्मिक गुरुओं ने की अपील, ‘नियमों का पालन करें’

सीहोर। अनुराग शर्मा| एसपी कार्यालय में शुक्रवार को शहर काजी व धर्मगुरुओं की बैठकर हुई । इस दौरान सभी को एसपी एसएस चौहान, एएसपी समीर यादव, एडीएम वीके चतुर्वेदी, कोतवाली टीआई मनोज मिश्रा ने कोरोना से निपटने के लिए चर्चा के साथ ही बचाव के उपाय सांझा किए। इस दौरान धर्म गुरुओ न अपनी ओर से समाज के लाेगों व शहर वासियों से शासन के नियमों के पालन करने की अपील की। इस मौके पर प्राचीन हंसदास मठ के महंत हरिराम दास, शहर काजी मो युसूफ अंशारी, ज्ञानी गगन प्रीत सिंह, मुफ्ती लाल मस्जिद अब्दुल बारी, जैन समाज के अध्यक्ष अजय जैन, नगर पुरोहित पृथ्वी बल्लभ दुबे आदि मौजूद थे।

मैं विशेषकर अपनी ओर से सभी धर्म प्रेमी मानवमात्र से ये प्रार्थना करता हूं कि हमारे प्रशासन का व हमारे राष्ट के लिए जो प्रधानमंत्री कर रहे हैं, उसका पालन करे। जिससे देश व धर्म के साथ हम बचेंगे। इसलिए सभी हिंदू सशरीर मन के द्वारा लॉकडाउन पालन करें। महंत हरिराम दास, प्राचीन हंसदास मठ, तमाम शहर वासियों से मेरी मुंह जुबानी अपील है कि मौजूदा हालात देखते हुए अपने घरों के अंदर रहे। घरों के अंदर हमारी हिफाजत हो सकती है। जैसा कि आपको मालूम है कि कोरोना वायरस की बीमारी के रूप में पूरी दुनिया में फैल चुका है। मैं तमाम लोगों से अपील करता हूं कि नियमों का पालन करे।
मो युसूफ अंशारी, शहर काजी
सभी से अपील, निवेदन व विनती करता हूं। हमारे ऊपर कारोना की जो बीमारी है। इससे हमें मिलकर लड़ना है। प्रभु की जो बंदगी, आराधना है वह मंदिर में ही नहीं होती। कण-कण में भगवान है। हम घर में ही पूजा करें। अपने मन को काबू करें। यही इस महामारी से बचने का उपया है।

गगन प्रीत सिंह, ज्ञानी गुरुद्वारा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews