सीहोर में अस्पतालों में सभी बेड फुल, अस्पताल गेट पर लगाये पोस्टर, पुलिस बल तैनात

सीहोर

सीहोर, अनुराग शर्मा। सीहोर (sehore) में कोरोना संक्रमित मरीजो (corona pateients) का आंकड़ा जिस तेजी से बढ़ रहा है उस तेजी से अस्पताल (hospital) की व्यवस्था नाकाफी साबित हो रही है। यहां के अस्पतालों की स्थिति को देखते हुए ये साफ है। और इस बात की गवाही खुद अस्पताल प्रबंधन (administration) दे रहा है। सीहोर में अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल के मुख्य द्वार पर इस बात के पोस्टर (poster) चस्पा कर दिए है जिसमें साफ साफ लिखा है कि अस्पताल के सभी बेड फुल है। इतना ही नहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल के मुख्य द्वार पर पुलिस बल (police force) की तैनाती कर दी है।

यह भी पढ़ें… शिवपुरी : कोरोना से चार की मौत, 21 दिन में 2000 से अधिक संक्रमित

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारता जा रहा है पिछले चार दिनों में कोरोना के ही 650 से अधिक मरीज मिल चुके है। और 10 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। सीमित संसाधन के चलते अस्पताल प्रबंधन कोविड मरीजो के इलाज में अपने आपको लाचार पा रहा है।

यह भी पढें… ग्रामीणों ने गांव की सीमा को किया सील, सेल्फ आइसोलेशन का मंत्र अपनाया

जिला अस्पताल में कोविड संक्रमितो के लिए 68 बेड थे ऐसे में मेडिकल वार्ड को भी को भी संक्रमित रोगों के इलाज के लिए तैयार किया गया इसके अलावा आवासीय खेल परिसर को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित किया है। यहां 60 बिस्तरों वाला आइसोलेशन सेंटर बनाया गया है। पर गुरुवार को ये भी फुल हो गए नगर के कोविड सेंटर में इस समय 104 मरीज भर्ती है इनमें से 95 मरीज ऐसे है जिनको ऑक्सीजन पर रख गया है

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews