आष्टा। जिला पंचायत सदस्य विधानसभा प्रत्याशी गोपाल सिंह इंजीनियर ने भारत रत्न विश्व में श्रेष्ठ संविधान के निर्मातागणों में से प्रमुख तथा भारत की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने की भावना के साथ भारत देश के लिए जो बाबा साहब अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्री इंजीनियर ने कहा कि बाबा साहब को कभी भी भुलाया नही जा सकता। उनके विचार, कर्म आज संपूर्ण देश की प्रेरणा पुंज बनकर देश को प्रकाशवान बना रहे है। ऐसे महामना को हम आज मन से श्रद्धांजली अर्पित कर अभिभूत है। इस अवसर पर गोपाल सिंह इंजीनियर अंबाराम मालवीय बाबूलाल मालवीय कृपाल मालवीय धर्मेंद्र मालवीय डॉ राजेंद्र पवार जितेंद्र सोलंकी मखमल डुमाने कैलाशचंद सजनसिंह सरपंच कैलाश सोलंकी लाड़सिह सोलंकी जितेंद्र डाबरी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
बाबा साहेब का महापरिनिर्वाण दिवस
Written by:Mp Breaking News
Published:





