भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा किसानों के हित में भाजपा का खेत धरना प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी सीहोर द्वारा किसानों के हित में भाजपा का खेत धरना प्रदर्शन

सीहोर। अनुराग शर्मा।

भारतीय जनता पार्टी नगर सीहोर एवं श्यामपुर मण्डल के नेतृत्व में मध्य प्रदेश काँग्रेस सरकार की किसान विरोधी व वादा खिलाफ सरकार के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी का खेत-धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया  आयोजन में सीहोर विधायक सुदेश राय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे 

ग्राम बिजौरी सहकारी संस्था सोसायटी के पास  प्रदेश के किसान हितों को लेकर  भाजपा का खेत-धरना प्रदर्शन किया गया धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों का 2 लाख तक का कर्ज माफ नहीं हुआ साथ ही किसानों को बारिश से तबाह हुई फसलों की राहत राशि भी नहीं मिली.  और केंद्र की ओर से पर्याप्त यूरिया भेजा गया, लेकिन प्रदेश सरकार के नाकाम प्रबंधन तंत्र की वजह से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है. यही नहीं सोसाइटियों पर किसानों को ना सिर्फ असुविधा बल्कि दुर्व्यवहार का सामना भी करना पड़ रहा है

उक्त प्रदर्शन मे  नगर मण्डल अध्यक्ष प्रिंस राठौर श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा सहित क्षेत्र के किसान भाई एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रमुख रूप से मानसिंह पंवार, कमलेश कटारे, हृदेश राठौर, धर्मेंद्र राठौर, कन्हैयालाल मालवीय, राजू सिकरवार, भूपेंद्र पाटीदार, एलमसिंह, दीपेश राठौर, जितेंद्र वर्मा, शौकत हाजी, आशीष पचौरी आशुतोष त्यागी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews