सीएम शिवराज आज बुधनी में करेंगे कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ

सीएम शिवराज आज बुधनी में करेंगे कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ

सीहोर, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है और अनलॉक का सिलसिला जारी है। लेकिन इस बीच तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए पहले से इसे लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी सिलसिले में आज सीएम शिवराज सिंह चौहान बुधनी में कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करेंगे।

देश के 4 शहरों में झंडा दिवस पर भव्य आयोजन, जबलपुर भी शामिल

कोरोना संक्रमण दर घटने के साथ ही 10 जून से राजधानी भोपाल अनलॉक हो चुकी है। वहीं आज से इंदौर भी खुल रहा है। लेकिन इस बीच सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर ऐहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। आज सीएम शिवराड सिंह चौहान सीहोर जिले के बुधनी में ऑक्सीजन युक्त 300 बेडेड कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ करने जा रहे हैं। इस कोविड केयर सेंटर में अस्पताल जैसी सुविधाएँ होंगी। यहाँ आने वाले कोविड के मरीजों को बेहतर सुविधाएँ मिल सके, इसका खास ध्यान रखा गया है। 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews