भाजपा से निष्कासित जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्यमंत्री के मंच पर

भाजपा से निष्कासित जिला पंचायत अध्यक्ष मुख्यमंत्री के मंच पर

सीहोर, अनुराग शर्मा| ‘जिधर दम उधर हम’ वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी, ऐसी कहावत आजकल जिले के राजनीतिक पंडितों के मुंह से सुनने को खूब मिल रही है| 15 वर्षों बाद भाजपा की सरकार (BJP Government) को चुनाव में हार क्या मिली जिले के नेताओ ने कांग्रेस (Congress) की ओर रुख कर लिया| एक के बाद एक नेता कांग्रेस में शामिल होने लगे| जिला पंचायत अध्यक्ष (District Panchayat President) जब तक भाजपा की सरकार थी भाजपाई रही, जैसे ही सरकार बदली कांग्रेस का दामन थाम लिया| भाजपा ने इनको बाहर का रास्ता भी दिखा दिया|

15 महीनों बाद राजनीति ने आचनक करवट बदली और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार का आगाज हुआ| शिवराज सिंह चौहान फिर से मुख्यमंत्री बने| भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा से कांग्रेस में गए राजनेताओं का फिर से भाजपा के प्रति प्रेम जाग गया है| जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला मरेठा फिर से भाजपा के कार्यक्रमो में शामिल होने लगी है|

मौका था नसरुल्लागंज में सीएम शिवराज का दौरा कार्यक्रम का| जब शिवराज की उपस्थिति में उर्मिला मरेठा ने मंच साझा किया| ये बात भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ को नागवार लगी और दबी जुबान से जिला पंचायत अध्यक्ष की बुराई करने लगे कि अगर ऐसा रहा तो फिर हम लोगो का क्या होगा ऐसे तो मतलब परस्त नेताओ का ही भाजपा में बोलबाला रहेगा|

2018 में भाजपा से निष्कासन का पत्र

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews