सीहोर/अनुराग शर्मा
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती सोमवार गणेश मंदिर पहुंची। इसके बाद उन्होने मीडिया से चर्चा भी की और नेहरू गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि जब तक कांग्रेस पर गांधी परिवार का वर्चस्व रहेगा तब तक उसकी ऐसी ही दुर्गति होती रहेगी। राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर उन्होने कहा कि राहुल गांधी युवा नेताओ को आगे बढ़ने नहीं देना चाहते।
वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आये प्रद्युम्न सिंह को लेकर उन्होने कहा कि वे बीजेपी के ही थे और बीजेपी में लौट आए हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी ने टिकिट नही दिया इसलिये उन्हें गवां दिया था अब वो फिर वापस आ गए हैं।






