सीहोर में एक समाजसेवी की पहल, एक सप्ताह तक गरीबों को देंगे भोजन

सीहोर में एक समाजसेवी की पहल, एक सप्ताह तक गरीबों को देंगे भोजन

सीहोर। अनुराग शर्मा।

क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान ऐसे दिहाड़ी मजदूर व अन्य जरूरतमंद लोग जिनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है उनको अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। कोरोना के चलते सीहोर नगर के मानकचंद रुठिया परिवार की जनहित में एक अनूठी पहल सामने आई है। जिसके कारण एक सप्ताह तक नियमित रूप से शहर के बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा में नि:शुक्ल रूप से भोजन कराया जाएगा। इसकी शुरूआत बुधवार से की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को भोजन के पैकेटों का वितरण भी किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए युवा समाजसेवी हेमंत रुठिया ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना बीमारी ने तबाही मचाई हुई है। इससे सभी पीडि़त है, लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लॉक डाउन किया है। क्षेत्र में कोई भी भूखा नही सोए व रोजाना कमाकर रोजी-रोटी का जुगाड़ करने वाले अत्यंत गरीब व्यक्तियों और जरुरतमंदों के लिए शहर के बस स्टैंड पर नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान प्रशासन को अमल में लाते हुए दूर बनाए रखे और भीड़ न लगाए। रैन बसेरा में वितरण व्यवस्था देखने वाले प्रदीप शर्मा ने बताया कि बुधवार को पहले दिन करीब पांच सौ से अधिक जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट की व्यवस्था की गई है। जिसे भोजन की जरूरत हो वह इस नंबर पर कांटेक्ट करें9425007331 9826450419,, प्रदीप शर्मा ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews