घर के बाहर खेल रहे बच्चे का दोपहर में अपहरण,शाम को पुलिस ने ढूंढ निकाला

घर के बाहर खेल रहे बच्चे का दोपहर में अपहरण,शाम को पुलिस ने ढूंढ निकाला

सिहोर। अनुराग शर्मा।

सोनकच्छ के रहने वाले माखन सिंह मीणा का बेटा सरस जिस की उम्र 7 वर्ष थी। स्कूल से आकर अपने के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। वहीं पर खेल रहे बच्चों ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और सरस को उठाकर ले गया, सरस के साथ खेल रहे बच्चों ने जाकर इसकी सूचना सरस के पिता को दी। सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल मच गया, और गांव वालों ने सरस की तलाश शुरू कर दी। क्षेत्र के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया पर, सरस के गुम होने की फोटो तेजी से वायरल हो गई थी।

थाना दोराहा के टीआई मदन इब्ने एक टीम बनाकर तत्काल रवाना हो गए। दोराहा पुलिस सरस को ढूंढने में जुटी गई दोराहा श्यामपुर झरखेड़ा, अहमदपुर आसपास, क्षेत्र में सोशल मीडिया पर सरस का फोटो तेजी से वायरल हो गया था।, घटना की जानकारी के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव के नेतृत्व में पुलिस ने चारों तरफ घेराबंदी कर, सरस की तलाश शुरू कर दी और शाम तक पुलिस ने सरस ढूंढ निकाला, इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है
।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews