सीहोर। अनुराग शर्मा. सीहोर में आज देश व्यापी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस के मद्देनजर नजर जनता कर्फ्यू को समर्थन के लिए अपील की थी। जो आज पूर्ण रूप प्रधानमंत्री की अपील को समर्थन मिला है आज पूरे दिन आमजन अपील को मानते हुए घरों से बहार नहीं निकले सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा जैसे ही शाम 5:00 बजे का समय हुआ तो सभी जन कह सकते शहरवासी खिड़की और छतों पर आ गए कोई हाथ में थाली तो कोई शंख तो कोई ताली बजाकर अभिवादन कर रहा था ऐसा लग रहा था जैसे अब एक घर मंदिर हो गया हो जहां हर घर से मंदिरों से निकलने वाली ध्वनि निकल रही थी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को करोना वायरस की जंग जीतने के लिए भारत वासियों का पूरी तरह आज समर्थन मिला है।







