Sehore News : आरक्षक पर बदमाश ने किया ब्लेड से हमला, भागते समय घायल, अस्पताल में नर्स को छेड़ा, गिरफ्तार

Sehore News : आरक्षक पर बदमाश ने किया ब्लेड से हमला, भागते समय घायल, अस्पताल में नर्स को छेड़ा, गिरफ्तार

Sehore News :  सीहोर में बीती रात एक आरोपी को पकड़ने गए पुलिस आरक्षक पर आरोपी ने ब्लेड से हमला कर दिया, उसके बाद वो जब भागा तो थोड़ी दूर जाकर गिरकर घायल हो गया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात उसने स्टाफ नर्स से भी बदसलूकी कर दी। मंडी थाना थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस आरक्षक पर ब्लेड से हमला, भागने के दौरान आरोपी घायल 

जानकारी के अनुसार बीती रात मंडी थाना पुलिस फूटी बावड़ी निवासी विष्णु मालवीय को पुराने प्रकरण में पकड़ने गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी विष्णु ने धारदार ब्लेड से पुलिसकर्मी कमलेश माली पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला था जिसे पुलिस ने मंडी तिराहे से दबोच लिया। भागने के प्रयास में वह गिरकर घायल हो गया था।

आरोपी ने देर रात स्टाफ नर्स के साथ की छेड़छाड़ 

पुलिस ने उसे व घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि देर रात लगभग 3 बजे आरोपी ने ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ नर्स से भी गाली गलौज की और उसके साथ छेड़छाड़ की। नर्स ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में आवेदन दिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया 

पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ मंडी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है टी आई जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि धारा 307 के तहत एफआईआर हुई है आरोपी पुलिस हिरासत में है। इधर कोतवाली थाना प्रभारी विकास खींची ने बताया कि नर्स द्वारा आवेदन दिया गया है जिसकी जांच की जा रही है।

सीहोर से अनुराग शर्मा की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews