मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, देखें वीडियो

mp cm shivraj singh

सीहोर, अनुराग शर्मा। बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के मध्यप्रदेश दौरे से एक बार फिर शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj Cabinet Expansion) की अटकलें तेज हो गई है।इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) का बड़ा बयान सामने आया है। शिवराज ने कहा कि मंत्रिमंडल के विस्तार से ज्यादा जरूरी मध्य प्रदेश में फैले माफियाओं के राज को खत्म करना है।पहले माफियाओं को निपटा रहा हूं।

यह भी पढ़े… किसानों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक और बड़ा फैसला

दरअसल,  सीहोर में बीजेपी (BJP) का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आज रविवार को क्रीसेंट रिसोर्ट के नए सभागार में दूसरे दिन भी जारी है।  सबसे पहले आज बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) पहुंचे और उन्होंने समापन दिवस के पहले सत्र का शुभारंभ किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल (Bhopal) से प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे ।इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से पार्टी के सिद्धांत पार्टी की रीति नीति और पार्टी के संगठन की प्रक्रिया को प्रदेश के जिला अध्यक्ष समझाया गया है ।

यह भी पढ़े… सांसद सिंधिया का बड़ा बयान, कांग्रेस की अंदर की बात सड़क पर आ गई

वही जब उनसे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले वह माफिया (Mafia) को निपटाने का काम कर रहे हैं।इसके बाद देखा जाएगाा।हमारी प्राथमिकता फिलहाल मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शांति स्थापित करना है। कैबिनेट विस्तार और संगठन में पद का वितरण प्राथमिकता नहीं है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1343104192295026688

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews