सिवनी में भीषण सडक़ हादसा, खड़े ट्रक में घुसी यात्री बस, एक की मौत

सिवनी में भीषण सडक़ हादसा, खड़े ट्रक में घुसी यात्री बस, एक की मौत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में मंगलवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक में यात्री बस जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि बस में सवार करीब 25 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार विजयंत ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर रीवा से नागपुर जा रही थी। इस दौरान कुरई थाना क्षेत्र के मोहगांव के पास सडक़ किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे बस तेज रफ्तार में जा घुसी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 25 यात्री घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुरई थाना प्रभारी जीएस उइके ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल हाईवे क्रमांक 7 पर तमिलनाडु से नागपुर जा रहे ट्रक वाहन को ड्राइवर किनारे खड़ा कर रहा था। ट्रक वाहन के इंडिकेटर बंद होने के कारण बस ड्राइवर धोखा खा गया और तेज रफ्तार यात्री बस ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं बस के ट्रक से टकराने के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने के्रन की मदद से बस को रास्ते से हटा कर रास्ता खुलवाया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews