Shahdol News: आकाशीय बिजली गिरने से 1 महिला की मौत, 1 अन्य घायल

Shahdol Akashiye Bijli

Shahdol News : शहडोल जिले से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है, जहां 1 महिला पर आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। जिसमें एक अन्य महिला घायल भी हुई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसे आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है लेकिन हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर मार्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

सिंदूरी भर्री गांव का मामला

दरअसल, मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र के सिंदूरी भर्री गांव का है, जहां अचानक मौसम बदल गया। तभी खेत में काम कर रही महिलाओं पर आकाशीय बिजली गिर गई। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मृतका की पहचान जुग्गी बाई के रुप में की गई है। जिसकी उम्र लगभग 60 साल बताई जा रही है जबकि घायल की उम्र 57 साल बताई जा रही है।

फिलहाल, घायल महिला का उपचार जारी है। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews