घर लौटने मुंबई से पैदल निकला मजदूर, रास्ते में तोड़ा दम

घर लौटने मुंबई से पैदल निकला मजदूर, रास्ते में तोड़ा दम

शहडोल। लॉक डाउन (Lockdown) के कारण अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस लाने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है| इस बीच मुंबई से मुंबई से शहडोल के लिए पैदल निकले एक मजदूर की नासिक में मौत हो गई। बताया गया कि अधेड़ पिछले कुछ दिनों से भूखा था। घर लौटने के वक्त पर्याप्त पैसे भी नहीं थे।

जानकारी के मुताबिक जयसिंहनगर के बराछ गांव निवासी रामकेस पटेल मुंबई रोजगार के लिए गया था। लॉक डाउन के कारण घर वापस आने का कोई साधन नहीं होने पर रामकेस रिश्तेदारों के साथ 19 अप्रैल को मुंबई से पैदल निकला था। नासिक पहुंचते ही हालत बिगड़ी और 22 अप्रैल की रात को मौत हो गई। बताया गया कि कार्रवाई से बचने के लिए सभी साथी अलग- अलग रास्तों से चल रहे थे। मौत के बाद साथियों को एक दिन बाद खबर लगी थी। मृतक का भाई भी नासिक में मौजूद था। लगातार संपर्क में है। उधर शहडोल प्रशासन ने मृतक के घर पर भी सहायता पहुंचाई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews