Hindi News

शहडोल जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, जांच की मांग

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
डॉ. राजा शीतलानी पर आरोप है कि वह अपने सहयोगी मोहन और प्रेम के साथ मिलकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को अपने निजी क्लिनिक बुलाकर उनका इलाज करते हैं।
शहडोल जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, जांच की मांग

Shahdol News : मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल भी इन दिनों प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण सुर्खियों में है। सर्जिकल विशेषज्ञ न होने के बावजूद अस्पताल में सर्जिकल ओटी और वार्ड संचालन में डॉ. राजा शीतलानी का दबदबा बना हुआ है। अस्पताल प्रशासन द्वारा उन्हें सर्जिकल विशेषज्ञ के रूप में महत्व दिया जा रहा है, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने डॉ. राजा शीतलानी को सर्जिकल विभाग में अहम भूमिका निभा रहे है। इसके बाद सर्जिकल ओटी और वार्ड में स्टाफ में फेरबदल भी उनके निर्देशानुसार किए जा रहे हैं।

जानें पूरा मामला

बता दें कि डॉ. राजा शीतलानी पर आरोप है कि वह अपने सहयोगी मोहन और प्रेम के साथ मिलकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को अपने निजी क्लिनिक बुलाकर उनका इलाज करते हैं। वहीं, मरीजों को इसके लिए अधिक शुल्क देना पड़ता है। सूत्रों के मुताबिक, डॉ. राजा शीतलानी ने पहले पूर्व सिविल सर्जन डॉ. जी.एस. परिहार का कड़ा विरोध किया था। इस विरोध के चलते डॉ. परिहार को मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर स्थानांतरित कर दिया।

जांच की मांग

स्वास्थ्य विभाग से मामले में जांच और उचित कदम उठाने की मांग की जा रही है। जनता चाहती है कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करे, ताकि मरीजों को धोखाधड़ी का शिकार ना होना पड़े।

शहडोल, राहुल सिंह राणा

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews