लोकायुक्त रीवा ने जैतपुर थाना में पदस्थ टीआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

लोकायुक्त रीवा ने जैतपुर थाना में पदस्थ टीआई को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर

शहडोल, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के लोकायुक्त रीवा ने शहडोल के जैतपुर थाना में पदस्थ टीआई को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। दरअसल, सेल्समैन के पद पर कार्यरत अभयानंद पांडे निवासी ग्राम कोटरी, तहसील जैतपुर, शहडोल की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। बता दे थाना अध्यक्ष दयाशंकर पाण्डेय को 16 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। इस पूरी कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक जियाउल हक सहित 12 लोग शामिल थे, तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

यह भी पढ़ें – Ujjain: चोरी का आरोप लगाकर युवक को दी गई तालिबानी सजा, डर के मारे घर छोड़कर भागा पीड़ित

जानकारी के मुताबिक, टीम ने कार्रवाई करते हुए टीआई दयाशंकर पाण्डेय को रंगे हाथों पकड़ लिया है जो कि शिकायतकर्ता से एसटीएससी केस में फंसाने के एवज में यह रकम मांगें थे, जिसके लिए शिकायतकर्ता ने पहले 14 हजार रुपए दे दिए थे बाकि बची राशि देना था।

यह भी पढ़ें – MP Transfer : फिर फेरबदल, 51 पुलिसकर्मियों के थोकबंद तबादले, यहां देखें लिस्ट 

इस बात से परेशान होकर अभयानंद ने इसकी शिकायत लोकायुक्त रीवा को दी। जिसके बाद टीम बनाकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया और शिकायतकर्ता के द्वारा बकाया राशि देते ही लोकायुक्त ने रिश्वत लेने के आरोप में थाना प्रभारी और उनके प्राइवेट ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें – Sania Mirza और Shoaib Malik के बीच आ गई पाकिस्तानी एक्ट्रेस, मचा अब बवाल…!

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews