Hindi News

Shajapur ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Last Updated:
पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के कब्जे से करीब लाखों रूपए के सोलर प्लांट के 9 तांबे के ड्रम बरामद किए हैं।
Shajapur ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

Shajapur News: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है, जहां तार चुराने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। आपको बता दें इन आरोपियों के द्वारा सोलर प्लांट के कई ड्रम तांबे के तार चुराए थे।

9 ड्रम तांबे के चुराए

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना के अंतर्गत 30-31 जनवरी के बीच देर रात को बदमाशों ने दहरीपाल गांव में मौजूद सोलर प्लांट से 9 ड्रम तांबे के तार चुराकर फरार हो गए थे। वहीं, पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने अज्ञाप बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

अज्ञात चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में मुखबिरों को सक्रिय कर दिया था। उन्हीं की सूचनाओं के आधार पर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही। पकड़े गए आरोपियों में जैकी पुत्र भगवान सिंह मक्सी कनासिया जिला उज्जैन, सलमान पुत्र जब्बार खां निवासी शंकरपुर जिला उज्जैन और जीवन पुत्र अंतरसिंह गुर्जर निवासी बोरदा गुर्जर जिला उज्जैन शामिल हैं।

लाखों रूपए के कीमत के ड्रम बरामद

पुलिस ने इन तीनों आरोपियों के कब्जे से करीब लाखों रूपए के सोलर प्लांट के 9 तांबे के ड्रम बरामद किए हैं। वहीं इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भरत सिंह किरार, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों ने सरहानीय भूमिका निभाई।

 

Shashank Baranwal
लेखक के बारे में
पत्रकारिता उन चुनिंदा पेशों में से है जो समाज को सार्थक रूप देने में सक्षम है। पत्रकार जितना ज्यादा अपने काम के प्रति ईमानदार होगा पत्रकारिता उतनी ही ज्यादा प्रखर और प्रभावकारी होगी। पत्रकारिता एक ऐसा क्षेत्र है जिसके जरिये हम मज़लूमों, शोषितों या वो लोग जो हाशिये पर है उनकी आवाज आसानी से उठा सकते हैं। पत्रकार समाज मे उतनी ही अहम भूमिका निभाता है जितना एक साहित्यकार, समाज विचारक। ये तीनों ही पुराने पूर्वाग्रह को तोड़ते हैं और अवचेतन समाज में चेतना जागृत करने का काम करते हैं। मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी ने अपने इस शेर में बहुत सही तरीके से पत्रकारिता की भूमिका की बात कही है– खींचो न कमानों को न तलवार निकालो जब तोप मुक़ाबिल हो तो अख़बार निकालो मैं भी एक कलम का सिपाही हूँ और पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूँ। मुझे साहित्य में भी रुचि है । मैं एक समतामूलक समाज बनाने के लिये तत्पर हूँ। View all posts by Shashank Baranwal
Follow Us :GoogleNews