
SHIVPURI NEWS : वाहनों में पशु लादकर ले जाने में पशु क्रूरता अधिनियम का खुला मजाक उड़ाया जा रहा है। इसकी बानगी शनिवार को उस समय शिवपुरी में सामने आई, जब कुछ लोगों ने वाहन में भरकर जा रही मवेशियों से भरी गाड़ी को पकड़ लिया। खनियाधाना थाना अंतर्गत रेडी चौराहे के पास हीरापुर गांव के समीप बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पशु परिवहन का अवैध रूप से परिवहन करने वाले एक वाहन का पीछा किया और उसे पूछताछ के नाम पर रोका तो तीन लोग युवक उसमें से कूदकर भाग गए।
कड़ी कार्रवाई की मांग
कार्यकर्ताओं ने पुलिस को 13 नग भैस पशुओं से भरा वाहन पकड़कर आरोपियों को पुलिस को सौंपा है एवं आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है जानकारी के अनुसार चमरौआ की नहर की पुलिया पर छोटा हाथी नीले रंग का जिसका रजि. क्रमांक UP 93 CT 4498 आती दिखी जिसमे भैसे भरी हुई थी जिससे रोकने पर उसमे छोटे बड़े 07 भैसे व 05 भैसे कुल 12 नगो को निर्दयता पूर्वक बंधे हुये डले थे गाड़ी मे चालक व उसके साथ एक और व्यक्ति बैठा हुआ था आरोपी का नाम पता नाम आरिफ कुर्रेशी पुत्र अकबर कुर्रेशी उम्र 28 साल निवासी ओरछा गेट वाहर थाना कोतवाली जिला झांसी उ.प्र. व दूसरे ने अपना नाम संजू पुत्र सुन्नु प्रजापति उम्र 34 साल निवासी काशीराम कोलोनी अम्बावाय करारी थाना सीपरी जिला झांसी उ.प्र. का होना बताया आरोपीगण और गाड़ी को साथ लेकर थाने आये है।
[dgv_vimeo_video id=”839301927″]
शिवपुरी से शिवम पाण्डेय की रिपोर्ट
