एक बारिश में ही धुल गये करोड़ों के विकासकार्य, बड़ी तामझाम से हुआ था लोकार्पण

एक बारिश में ही धुल गये करोड़ों के विकासकार्य, बड़ी तामझाम से हुआ था लोकार्पण

शिवपुरी, शिवम पाण्डेय। रेलवे स्टेशन शिवपुरी के सौंदर्यीकरण पर भारी-भरकम बजट खर्च होने के बाद भी जन सुविधाएं जस की तस हैं। लाखों-करोड़ों से बना रेलवे स्टेशन पहली ही बारिश में धराशयी होने लगा है। इस स्टेशन का शिलान्यास हुए अभी एक महीना ही गुजरा है पहली बारिश में ही इसके जीर्णोद्धार की हकीकत सामने आ गई।

ये भी देखिये – खुशखबरी- केन्द्र की इस योजना में शामिल हो सकता है MP, किसानों को मिलेगा लाभ

शिवपुरी रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण व यात्री सुविधाओं सहित 100 फीट राष्ट्रीय ध्वज का पीयूष गोयल, फग्गनसिंह कुलस्ते, राकेश सिंह रमाकांत भार्गव ने शिवपुरी विधायक व कैबिनेट मंत्री यशोधराराजे सिंधिया की उपस्थिति में लोकार्पण किया था, जिसे महीना भर भी पूरा नहीं हुआ है। और ये स्टेशन हल्की बारिश और आंधी भी नहीं सह पाया और सारे विकासकार्य धुल गए।

इनका कहना है – शिवपुरी मे रेलवे स्टेशन पर हुए घटिया निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराऊँगा। लोकार्पण के तीन दिन बाद ही मौसम की जरा सी बेरुखी बर्दाश्त न कर पाना गंभीर लापरवाही और संगठित भ्रष्टाचार का सूचक है। रेल मंत्री कार्यालय को मेल भेजकर इस शर्मनाक घटना की जानकारी दूंगा तथा आगामी बैठक मे भी यह मुद्दा उठाऊंगा।
धैर्यवर्धन
सदस्य, जोनल रेल सलाहकार समिति
पश्चिम् मध्य रेल, भारत सरकार

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews