Hindi News

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की काटी नाक, घटना के बाद आरोपी फरार

Written by:Harpreet Kaur
Last Updated:

खनियाधाना, शिवम पाण्डेय। मप्र (MP) शिवपुरी जिले (Shivpuri District) के खनियाधाना (Khaniadhana) से  हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति (Husband) ने अपनी पत्नी (Wife) की महज इसलिए नाक काट (husband cuts off wife’s nose) दी क्योंकि उसने उसे खाना खाने के लिए कहा। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। वहीं घायल महिला को खनियाधाना अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें…दतिया में सराफा व्यापारी के घर बदमाशों ने की फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के बमौरकलां थाने का बताया जा रहा है। जहां के निवासी रामप्रवेश वंशकार और उसकी पत्नी पूजा वंशकार के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे। सोमवार की दरमियानी दोनों में कुछ विवाद हुआ और उसके चलते रामप्रवेश ने पूजा के साथ मारपीट और गाली गलौज की, जब उसका मन नहीं भरा तो पति ने पत्नी की ब्लेड से नाक काट दी।

महिला की माता ने बताया कि पूजा रामप्रवेश की दो बेटियां हैं, एक 3 साल की है और दूसरी 3 महीने की। रामप्रवेश पूजा और उसकी बेटियों के साथ शराब पीकर मारपीट और गाली गलौज करता था। पूजा घरों में खाना बनाने का कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण करती है। आज भी किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और जब पूजा खाना खाने के लिए रामप्रवेश से पूछने गई तब उसने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई।

इधर, घायल पूजा ने बताया कि उसके पति ने उस पर जान से मारने की नियत से हमला किया था। अपने परिवार वालों के साथ मिलकर यह साजिश की और ब्लैड मंगवा कर मुझ पर हमला किया। वहीं मामले की सूचना डायल 100 हंड्रेड को दी गई, जिनके द्वारा तत्काल पूजा को खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें…आश्रम 3 : नहीं थम रहा विवाद, अब संत समाज ने दी चेतावनी, सांसद प्रज्ञा ने भी जताई आपत्ति, लिखेगी सी एम को पत्र

Harpreet Kaur
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews