विदिशा में खाद्य विभाग और नगर निगम की कार्रवाई, होटलों से लिए फूड सैंपल, सड़क से हटाया अतिक्रमण

विदिशा में खाद्य विभाग और नगर निगम की टीम द्वारा हाईवे के रेस्टोरेंट में जांच पड़ताल की गई। यहां खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। वहीं सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
Vidisha

लग्जरी होटल में खाने पीने के लिए जाते समय हमें ये भरोसा होता है कि वहां हमें जो खाना मिल रहा है, उसकी गुणवत्ता अच्छी है। हाइजीन का ध्यान रखा गया होगा। लेकिन अगर आपको ये पता चले कि इस होटल का खाना आपको बहुत पसंद है। वहां अनियमिताओं का भंडार है तो आप क्या कहेंगे। ऐसा ही मामला विदिशा की कुछ होटलों में देखने को मिला है।

खाद्य विभाग, राजस्व, नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम जब हाईवे पर स्थित इन होटलों का जायजा लेने पहुंची, तो यहां हलचल की स्थिति देखने को मिली। टीम ने ये चेकिंग सयाजी, फूड पार्क और हवेली रेस्टोरेंट पर की। यहां की रसोई में पहुंचकर खाद्य पदार्थों के गुण बताओ साफ-सफाई की जांच की गई।

रसोई में मिली गंदगी

मौके पर पहुंची टीम ने जब रेस्टोरेंट की रसोई की जांच की तो यहां पर हर जगह गंदगी फैली हुई थी। कहीं पर ब्रेड के पैकेट की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी तो कहीं पनीर खस्ताहाल था। एक होटल में खीरा चूहे ने कुतर दिया था। वहीं दूसरी में बेसन और रवे में इल्लियां और कीड़े रेंग रहे थे।

जांच के लिए भेजे नमूने

इन होटल की रसोई की हालत देखने के बाद दो दो हजार का जुर्माना लगाया गया है। तीनों जगह से खाद्य पदार्थ और रसोई में रखी सामग्री के नमूने भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि लैब से आने वाली रिपोर्ट में मिलावट या फिर गुणवत्ता से संबंधित कोई भी गड़बड़ी मिलती है। तो होटल संचालक पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Vidisha

अतिक्रमण भी हटाया

होटल में जांच करने के साथ-साथ इस संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की। टीम पूरनपुरा से दुर्गा नगर चौराहे तक निरीक्षण करते हुए दिखाई दी। इस दौरान सड़क पर रखी गई गुमटियों को जब्त करने के साथ दुकानों के बाहर रखा गया सामान भी हटाया गया। अतिक्रमण करने वालों पर मौके पर जुर्माना भी लगाया गया। इस दौरान पुलिस बल और नगर निगम के वाहन मौके पर मौजूद थे। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को देखकर सड़क पर कारोबार करने वाले कई दुकानदार सामान समेटते हुए नजर आए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
विदिशा में खाद्य विभाग और नगर निगम की कार्रवाई, होटलों से लिए फूड सैंपल, सड़क से हटाया अतिक्रमण