अब तो सरकार के मंत्री-विधायक कह रहे किसानों का कर्जामाफ नही हुआ:नरोत्तम

अब तो सरकार के मंत्री-विधायक कह रहे किसानों का कर्जामाफ नही हुआ:नरोत्तम

शिवपुरी।परवेज खान।
पूर्व मंत्री एवं दतिया विधायक नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मिश्रा ने कहा कि यह में नही बोल रहा हु बल्कि अब कांग्रेस के मंत्री, विधायक एवं पूर्व सांसद कह रहे है कि कांग्रेस सरकार किसानों का कर्जा माफ नही कर पाई । बसपा और सपा के विधायक कहते है कि सरकार में बिना लिफाफा दिए काम नही होते है ।

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज कोलारस में आयोजित स्टॉपडेम बनाये जाने को लेकर रखे गए अभिनन्दन कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे थे । मिश्रा यही नही रुके आगे कहा कि सरकार का वन मंत्रीो दिग्विजय सिंह को शराब एवं माइनिंग माफिया कहता है ओर आजतक कोई उसका खंडन तक नही करता है।मिश्रा ने कहा कि आईफा अवार्ड कराने ओर हेलीकॉप्टर खरीदने करोड़ो रूपये कमलनाथ सरकार पर है लेकिन किसानों का कर्जा माफ की बात आती है तो खजाना खाली है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews