Shivpuri News : लुटेरों ने ATM को बम से उड़ाया, पुलिस को बिखरे मिले नोट, देखें वीडियो

SHIVPURI ATM

शिवपुरी, मोनू प्रधान। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बदमाशों के हौंसले बुलंदी का एक और उदाहरण देखने को मिला। यहां करैरा में लुटेरों ने एक ATM को बम लगाकर उड़ा दिया।विस्फोट इतना ताकतवर था कि ATM मशीन सहित शटर के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर सड़क पर गश्त कर रही करैरा पुलिस तुरंत मौके पर जा पहुंची। पुलिस को एटीएम में 6 लाख 72 हजार 5 सौ रुपये मौके पर बिखरे मिले हैं।

यह भी पढ़े.. केंद्र के समान DA की मांग तेज, आंदोलन की राह पर कर्मचारी, सरकार को दी चेतावनी

वारदात मंगलवार की रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच की है। ATM से कैश लूटने के लिए बदमाशों ने विस्फोट लगा कर पूरा ATM ही उड़ा दिया।पुलिस का कहना है कि धमाके की आवाज सुनकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई,  इस कारण लुटेरे एटीएम में से कैश नहीं लूट पाए हैं। फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि लुटेरे एटीएम में से कितना कैश लूट कर ले गए हैं।जिले में बम लगाकर एटीएम लूट की इस वारदात ने जहां नगर में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़े.. Satna News: दबंगों का कारनामा- व्यापारी को डंडे से पीटा, थूक चटवाकर मंगवाई माफी

वहीं पुलिस (Shivpuri News) भी बम विस्फोट कर ATM लूटने के इस तरीके से हैरान है। पुलिस के मुताबिक ATM में धमाका कर चोरी करने का यह पहला मामला है।  इसके पहले तक एटीएम फोड़ने या फिर उठाकर ले जाने की वारदात हुई हैं। इस बार चोरों ने एटीएम तोड़ने के लिए धमाका करने का तरीका अपनाया। वारदात के बाद पुलिस नगर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक करने में जुटी हुई है। वहीं ATM लूटने के लिए किस विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है, इसकी जांच भी पुलिस कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews