MP Breaking News

शिवपुरी साइबर सेल का ‘ऑपरेशन आपकी अमानत’, 150 गुम और चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए

शिवपुरी पुलिस अपने 'ऑपरेशन आपकी अमानत' के तहत लोगों को उनके मोबाइल फोन वापस लौटाकर चेहरे पर मुस्कान लाने का काम कर रही है। हाल ही में 32 लाख रुपए के 150 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए गए।
Shivpuri

नागरिकों के खोए हुए और चोरी किए गए मोबाइल लौटाने के लिए शिवपुरी की साइबर सेल की ओर से ऑपरेशन आपकी अमानत चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन के तहत साइबर सेल लोगों के गुम और चोरी हुए मोबाइल ट्रेस कर उन्हें बरामद करने की कोशिश में लगी हुई है।

इसी कड़ी में हाल ही में साइबर सेल की ओर से लगभग 150 खोए और चोरी किए गए मोबाइल बरामद किए गए। जिन लोगों ने मोबाइल खोने या चोरी होने की शिकायत की थी पुलिस कंट्रोल रूम में उन्हें बुलाकर उनके मोबाइल वापस कर दिए गए।

अब तक 450 मोबाइल मिले

शिवपुरी पुलिस ने कंट्रोल रूम में बुलाकर डेढ़ सौ मोबाइल उनके मालिकों को वापस किए हैं। ऑपरेशन आपकी अमानत के तहत अब तक 450 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं जिनकी कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही हैं। सभी मोबाइल इनके मालिकों को लौटा दिए गए हैं। साल 2025 में भी साइबर सेल 700 मोबाइल ढूंढ कर लोगों को वापस किए थे।

शिवपुरी पुलिस का ऑपरेशन अमानत

इस ऑपरेशन के तहत जो मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए गए हैं। उनकी कीमत लगभग 32 लाख रुपए बताई जा रही है। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहां थी जिन लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी उनके मोबाइल साइबर सेल द्वारा लगातार ट्रेस किए जा रहे थे। राजस्थान पंजाब महाराष्ट्र उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश इन मोबाइलों को बरामद किया गया है। लोगों तक उनके मोबाइल ढूंढ कर पहुंचने का काम साइबर सेल द्वारा लगातार किया जा रहा है। आगे भी ये ऑपरेशन जारी रहने वाला है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
शिवपुरी साइबर सेल का 'ऑपरेशन आपकी अमानत', 150 गुम और चोरी हुए मोबाइल मालिकों को लौटाए