Shivpuri News : 13 साल से फरार स्थाई वारंटी पकड़ा

INDORE POLICE

Indore police arrested a chain snatcher.

Shivpuri News : एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया के निर्देशन के साथ ही एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में खनियांधाना पुलिस ने 13 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया हैं।

यह है पूरा मामला

खनियाधाना थाना प्रभारी धनेन्द्र भदौरिया ने बताया कि इलाका भ्रमण के दौरान सूचना मिली की 13 साल से फरार स्थाई वारंट संतोष केवट पुत्र छोटे केवट उम्र 35 साल निवासी मुहारी कला का रेड्डी चोराहा पर बस के इंतजार में खड़ा था मुखबिर की सूचना पर पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मय फोर्स के रेड्डी चौराहा पहुंचा।

जहां एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे हमराह फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संतोष केवट पुत्र छोटे केवट उम्र 35 साल निवासी मुहारी कला का होना बताया। पुलिस ने स्थाई वारंटी होने से विधिवत गिरफ्तार किया गया।
शिवपुरी से शिवम पांडेय की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”833394996″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews