Shivpuri : बिजली खेलती रही आंख मिचौली, अंधेरे में हुई जनसुनवाई

Shivpuri : बिजली खेलती रही आंख मिचौली, अंधेरे में हुई जनसुनवाई

शिवपुरी, मोनू प्रधान। सीएम के निर्देश के बाद एक बार फिर मध्यप्रदेश में जनसुनवाई शुरू हो गई है। जिम्मेदार अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनकर उनके निपटारे की कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन शिवपुरी में जो नजारा दिखा, वो जमीनी हकीकत बयां करने को काफी था। यहां अंधेरे में जनसुनवाई होती रही। बिजली की आंखमिचौली के बीच अंधेरे कमरे में अधिकारी जनसुनवाई करते रहे। लंबे अरसे बाद जनसुनवाई शुरू होने पर लोगों की भी भारी भीड़ थी। ऐसे में अंधेरे में बैठकर समस्याएं सुनना और उनका निपटारा करना अधिकारियों के लिए भी एक चुनौती बन गया। प्रदेश में लगातार बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। सीएम शिवराज खुद इस मुद्दे पर चर्चा कर चुके हैं और बिजली की समस्या जल्द सुलझाने के निर्देश दे चुके हैं। बावजूद इसके अंधेरा कायम है और यही दृश्य शिवपुरी में हुई जनसुनवाई में भी देखने तो मिला।

मुंद्रा पोर्ट से बरामद 72,000 करोड़ रुपये की हेरोइन मामला, आंध्र प्रदेश की कंपनी ने मँगवाई थी

https://vimeo.com/610925611

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews