सीएम की सभा के बाद एसपी-कलेक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

सीएम की सभा के बाद एसपी-कलेक्टर निकले कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी जिले में कोरोना का बड़ा ब्लास्ट हुआ है। शनिवार को एक साथ 53 नए केस सामने आए हैं। जिसमें जिले के कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले के शीर्ष अधिकारियों पर कोरोना के अटैक से हड़कंप मच गया है। कलेक्टर व एसपी शुक्रवार को पोहरी विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की सभा में मौजूद थे।

शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह के साथ ही उनकी धर्मपत्नी वा 22 वर्षीय बेटे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं जिले के एसपी राजेश सिंह चंदेल कोरोना पॉजिटिव आने के बाद घर में ही एकांतवास में चले गए हैं। शुक्रवार को पोहरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा हुई थी जिसमें दोनों वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे खास बात यह है कि कई बार मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को अपने पास बुला कर चर्चा की थी। इस कार्यक्रम में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, गृहमंत्री से भी मुलाकात की थी।

जिले में शनिवार को 53 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें छह पॉजिटिव मरीज सैंपल जांच रिपोर्ट में आए हैं। वही रेपिड किट से हुई जांच में 47 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews