एमपी में यहां नायब तहसीलदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

एमपी में यहां नायब तहसीलदार पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

सीधी, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी अफसर भी सुरक्षित नहीं है| मामला सीधी जिले (Sidhi District) का है जहां कुसुमी तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार (Naib Tesildar) लवलेश मिश्रा पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में नायब तहसीलदार गंभीर घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुसमी तहसील के प्रभारी तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर मंगलवार रात अज्ञात आरोपियों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर 10 से अधिक संदिग्‍धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सीधी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, एसपी पंकज कुमावत सहित अन्य अधिकारी रात में ही जिला अस्पताल पहुंचे। वहीं बुधवार सुबह कलेक्टर, एसपी और एएसपी अंजूलता पटले कुसमी पहुंचे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews