MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सीधी में मूसलाधार बारिश का कहर, 104 करोड़ रुपये में बनी सड़क बही, उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

MPRDC ने सीधी-व्यौहारी मार्ग को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। गांवों और शहरों में कई जगह जलभराव के हालत है। लोगों से निचले स्थानों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Road worth Rs 104 crore washed away in Sidhi

Road worth Rs 104 crore washed away in Sidhi

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में हो रही भारी मानसूनी बारिश ने हालात ख़राब कर दिए हैं, भारी बारिश ने जिले में हाल ही में बनी 104 करोड़ रुपये की सड़क बह गई, सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी में बह जाने के बाद यातायात रोक दिया गया है, उधर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर प्रहार किया है।

मध्य प्रदेश के सीधी, सिंगरौली, रीवा, डिंडोरी आदि क्षेत्रों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है अधिकांश क्षेत्रों में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है, मौसम विभाग ने पूर्वी क्षेत्र के 16 जिलों में अलर्ट घोषित किया हुआ है, इस क्षेत्र के सीधी जिले में भारी बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

6 महीने पहले बनी 104 करोड़ रुपये की सड़क पानी में  बही 

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में सीधी जिले में 167.5 मिमी यानी लगभग 6.59 इंच बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश का कहर  सीधी-व्यौहारी मुख्य सड़क मार्ग नहीं झेल पाया और मराडोल गांव के पास बनास नदी के किनारे सड़क का एक बड़ा हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया, बताया जा रहा है कि यह सड़क लगभग 104 करोड़ की लागत से 6 महीने पहले ही बनी थी।

सड़क बहने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया,  MPRDC ने सीधी-व्यौहारी मार्ग को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया है। गांवों और शहरों में कई जगह जलभराव के हालत है। लोगों से निचले स्थानों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं, प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।

सरकार में सड़कें नहीं, भ्रष्टाचार की नींव मजबूत हो रही

सड़क के बह जाने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है, सिंघार ने X पर लिखा -बारिश में बह गया भाजपा का विकास, सीधी जिले में 104 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क तेज बारिश में बह गई। मोहन सरकार में सड़कें नहीं, भ्रष्टाचार की नींव मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा मोहन यादव जी, जनता जवाब मांग रही है,
104 करोड़ रुपये सड़क पर लगे या भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews
सीधी में मूसलाधार बारिश का कहर, 104 करोड़ रुपये में बनी सड़क बही, उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा