MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

अस्पताल के गायनी OT को बनाया निशाना, देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सीधी जिला अस्पताल के MCH विंग स्थित गायनी OT में देर रात अज्ञात बदमाशों ने घुसकर मशीनों और बिजली की वायरिंग में तोड़फोड़ कर दी। वारदात के दौरान अस्पताल के सभी CCTV कैमरे बंद मिले, जिसके बाद सिविल सर्जन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल के गायनी OT को बनाया निशाना, देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

जिला अस्पताल के MCH विंग में बने गायनी ओटी में देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने अंदर घुसकर भारी तोड़फोड़ कर दी। बदमाशों ने ऑपरेशन थिएटर के अंदर रखी जरूरी मशीनों को काफी नुकसान पहुंचाया और वहां लगी बिजली की पूरी वायरिंग भी उखाड़ फेंकी। अस्पताल के इतने मुख्य और संवेदनशील हिस्से में हुई इस बड़ी वारदात से पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है।

पीछे के दरवाजे से घुसे बदमाश

मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात बदमाश गायनी वार्ड के पीछे वाले रास्ते से चोरी-छिपे ओटी के अंदर घुसे थे। अंदर दाखिल होते ही उन्होंने वहां रखे मेडिकल सामान और महंगी मशीनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जाते-जाते बदमाशों ने बिजली के सारे तार भी उखाड़ दिए।

अस्पताल के गायनी OT को बनाया निशाना, देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरे निकले बंद

वारदात की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। लेकिन जब पुलिस ने आरोपियों का सुराग लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज देखने चाहे, तो अस्पताल के सभी कैमरे बंद मिले।

अस्पताल के गायनी OT को बनाया निशाना, देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

अस्पताल के ही किसी अंदरूनी शख्स पर गहराया शक

जिला अस्पताल के MCH विंग में दिन-रात मरीजों और उनके रिश्तेदारों की भीड़ रहती है। अस्पताल के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित ओटी में जाकर इस तरह बेखौफ तोड़फोड़ कर देना सुरक्षा गार्डों की बड़ी लापरवाही को दिखाता है।

अस्पताल के गायनी OT को बनाया निशाना, देर रात बदमाशों ने मचाया उत्पात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

सिविल सर्जन ने थाने में दर्ज कराई लिखित शिकायत

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सिविल सर्जन डॉ. दीपारानी इशरानी ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास के रास्तों की पड़ताल कर रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews