
Sidhi News : सीधी जिले में एक बार फिर हाथियों का एक झुंड पहुंचा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। फिलहाल, हाथियों ने किसी तरह की कोई जनहानि नहीं पहुंचाई है। हालांकि, एक घर को तोड़कर उसमें रखे अनाज को खा लिया है। वहीं, घरवालों को इसकी भनक लगते ही वो घर की अटारी पर चढ़ गए।
तिनगी गांव का मामला
दरअसल, बुधवार-गुरुवार रात करीब 2 बजे की है। जब 12 हाथियों का झुंड तिनगी गांव पहुंचा, जहां उन्होंने राधा सिंह के घर को अपना निशाना बनाया और घर में रखा सारा अनाज खा गए। जिसके कारण उनके परिवार में काफी दिक्कतें सामने आई है क्योंकि उनके घर में राशन का एक भी सामान नहीं बचा। वहीं, राधा सिंह ने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारी डीएफओ क्षितिज कुमार को दी है।
लोगों को अलर्ट रहने की सलाह
पीड़ित परिजनों की मांग है कि उन्हें राहत राशि प्रदान की जाए ताकि उनकी समस्या खत्म हो सके। फिलहाल, वन विभाग की टीम द्वारा ग्रामीणों को सावधान और अलर्ट रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, पूरे गांव में अलाव जलाने की सलाह दी है ताकि किसी प्रकार की कोई जनहानि ना हो।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

