सीधी, डेस्क रिपोर्ट। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सीधी पुलिस ने अनोखी पहल की है। सीधे-सीधे तरीके से कई बार लोगों को बात समझ नहीं आती, इसे देखते हुए अब यातायात पुलिस ने एक डांस एकेडमी के छात्रों के साथ मिलकर मोटिवेशनल वीडियो तैयार किए हैं। इन वीडियो के जरिये वो लोगों को जागरूक कर रही हैं कि नशे में वाहन न चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

Online Shopping के समय बरतें सावधानी, गृह विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

SP पंकज कुमावत का कहना है कि सीधी जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में होने वाली ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं की वजह चालक का नशे में होना पाया जा रहा है। ऐसे चालक खुद का तो नुकसान करते ही हैं, लेकिन सड़क पर दूसरों के लिए भी वो खतरनाक साबित हो सकते हैं। इसीलिए लोगों को ड्रिंक एंड ड्राइव के प्रति सचेत करने और नशा कर गाड़ी न चलाने के लिए प्रेरक वीडियो बनवाए जा रहे हैं और इसे सोशल मीडिया के जरिए लोगों में भेजा जा रहा है ताकि वो सीख सकें। पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”638182675″]