Sidhi Leopard Attack: सीधी जिले में तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Sidhi Leopard Attack: सीधी जिले में तेंदुए ने किया हिरण का शिकार, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Sidhi Leopard Attack : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में तेंदुए का खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर जहां कपकपाती ठंड लोगों पर अपना कहर बरपा रही है तो वहीं दूसरी तरफ जंगली जीव तेंदुआ अपनी गतिविधियों से लोगों के मन में दहशत फैला रहा है। इसका एक ताजा मामला रामपुर नैकिन अंतर्गत हरिजन बस्ती के पास से सामने आया है। जहां तेदुएं ने हिरण का शिकार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

वन विभाग को दी गई सूचना

दरअसल, एक हिरण देर रात शहर की तरफ निकला था, जिसके पीछे- पीछे तेंदुए भी शहर पहुंच गया। इस गतिविधि से शहरवासियों में भय बन गया। इसके बाद लोगों को अलर्ट रहने की भी सलाह दी गई थी लेकिन फिर सुबह रामपुर नैकिन के लोगों ने खेत में हिरण को मृत अवस्था में पड़ा हुआ पाया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी।

सर्तक रहने की सलाह

वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हिरण के शव को कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। मामले को लेकर वन विभाग के डीएफओ क्षितिज कुमार ने बताया कि यह हिरण तेंदुए के शिकार की वजह से मारा गया था। फिलहाल, सभी ग्रामीणों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews