
सीधी, डेस्क रिपोर्ट | मध्य प्रदेश के सीधी जिले के चुरहट में अज्ञात बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। दरअसल, आज अज्ञात बदमाशों ने गांव बड़खरा में हाईवे पर सड़क किनारे बने 5 दुकानों को आग के हवाले कर दिया, जिससे पांचों दुकान जलकर खाक हो गई। साथ ही, दुकान में रखी सारी सामग्री भी जल गई। बता दें गरीब लोग इसी दुकान के सहारे अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं लेकिन इन लोगों ने उनके इस सहारे को भी उनसे छीन लिया है। जिसके बाद दुकान चलाने वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें – उज्जैन में खुलेगा सेंट्रल इंडिया का सबसे बड़ा योगा थेरैपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मरीजों को मुफ्त में मिलेगा इलाज
इस पूरे मामले में सभी पीड़ित पुलिस थाने पहुंचे, जहां इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, सड़क किनारे दुकान के भरोसे अपनी आजीविका चलाने वाली पीड़ित महिला कल्लू साकेत का कहना है कि कल देर रात करीब 10 बजे कुछ अज्ञात लोग उन लोगों की दुकान में आग लगाकर भाग रहे थे, उन्होंने सभी को भागते हुए अपनी आंखों से देखा है। साथ ही पीड़ित महिला का कहना है कि अगर वो उनको देखेंगी तो पहचान जाएंगी।
यह भी पढ़ें – Ration Card : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट, मिलेगा अतिरिक्त राशन का लाभ, इनके लिए बंद होगी सुविधा
साथ ही, पीड़ित महिला ने कहा कि उनकी दुकान जिस जगह है वहीं पर आस-पास में कुल 5 दुकानें हैं जो कि थोड़ी-थोड़ी दूरी पर हैं और सभी इसी से कमा कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे लेकिन अब उनके रोजगार का जरिया उनसे छीन गया है। अपनी दयनीय स्थिति के बारे में बताते-बताते महिला फूट-फूट कर रो पड़ी। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान समेत कुछ रुपए भी जलकर नष्ट हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें – देह व्यापार के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा, सीएसपी आफिस में किया हंगामा
वहीं, चुरहट पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है और सभी पीड़ितों को जल्द उचित न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया है। बता दें कि पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद शहर में दिन-प्रतिदिन बदमाशों का खौफ बढ़ता जा रहा है। फिलहाल, उन गुंड़ों ने उनकी दुकानों में आग क्यों लगाई इस बात का पता नहीं लग पाया है और वो कौन लोग थे, उनका क्या मकसद था, किनके कहने पर ऐसा किया गया है अभी बस यह एक पहेली है, जिसे पुलिस सुलझाने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें – Transfer 2022: बड़ा फेरबदल, 123 पुलिस कर्मियों के थोक बंद तबादले, यहां देखें लिस्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

