Sidhi Bear Attack: जंगली भालू ने वृद्ध पर किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Sidhi Bear Attack: जंगली भालू ने वृद्ध पर किया जानलेवा हमला, जिला अस्पताल में इलाज जारी

Wild brown bear portrait. Close up of the wild bear sniffing in the summer.

Sidhi Bear Attack : मध्यप्रदेश के कई जिलों में इन दिनों जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। कभी तेंदुआ लोगों को अपना शिकार बना रहा है तो कहीं बाघ या चीता की चपेट में आने से बच्चे, महिला व अन्य की मौत हो रही है। इनके दहशत से लोग अपने घरों में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। महिलाएं अपने बच्चों को बाहर खेलने जाने देने से भी कतरा रही हैं। वन विभाग की कड़ी निगरानी के बावजूद भी जानवरों के कदम लोगों के लिए घातक साबित हो रहे हैं।

सीधी जिले का मामला

इसका एक ताजा मामला सीधी जिले से सामने आया है। जहां संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र से कड़ी सुरक्षा के बीच जंगली भालू ने एक वृद्ध व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। गनीमत ये रही कि उसकी जान बच गई। दरअसल, कुसमी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत हरदी का निवासी अमरजीत सिंह जगंल में गया था। जहां भालू ने उसपर प्राणघातक हमला कर दिया।

इलाज जारी

वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी लगते ही वो मौके पर पहुंची। इधर, ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच कर घायल को तत्काल उपचार के लिए पोंडी ले जाया, जहां अस्पताल में उसका इलाज किय गया। जिससे उसकी जान बच पाई है। फिलहाल, उसकी हालत थोड़ी गंभीर बताई जा रही है इसलिए वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इधर, आए- दिन ऐसी घटना सामने आने के बाद सामने आ रही है, जिससे वन विभाग पर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। अब देखना यह है कि आखिर आने वाले समय में व्यवस्थाओं में क्या बदलाव देखने को मिल सकता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews