मोरवा पुलिस को मिली तीसरी बड़ी सफलता, 110 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मोरवा पुलिस को मिली तीसरी बड़ी सफलता, 110 लीटर अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार|
सिंगरौली पुलिस (Singrauli Police) द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत लॉक डाउन (Lockdown) में मोरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है| मोरवा का पदभार संभालते ही निरीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन के तहत जिले में अवैध कारोबार, अपराध, नशे के कारोबार, जुर्म आदि पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है उसी ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में एक बार फिर से एक हप्ते में तीसरी बड़ी सफलता मिली है दो आरोपियों को 110 लीटर अवैध शराब के साथ धर दबोचा है|

जानकारी के अनुसार मोरवा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह परिहार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी थाना क्षेत्र के वीजीआर कैंप के समीप जरकिन में भरकर अवैध शराब रखी गई है, इन्हें कंपनी में कार्यरत मजदूरों को बिक्री किया जाना है। उन्होंने इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी।जिसके बाद थाना प्रभारी मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर छापामार कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों को शराब की जरकिन के साथ धर दबोचा। इस दौरान पकड़े गए आरोपी शिवलाल सिंह उराव पिता स्वर्गीय हजारी उराव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पिडरा थाना मिराल गढ़वा हाल मुकाम एनसीएल दूधिचुआ ऑफिस के समीप शक्तिनगर एवं बृहस्पति सिंह गोंड पिता बृजलाल सिंह गोंड उम्र 28 वर्ष निवासी पोड़ी थाना बरगवां के पास से पुलिस ने 110 लीटर अवैध देशी हाथ भट्टी शराब जप्त की जिसकी कीमत करीब 22 हज़ार बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्यवाही की है।

पूर्व में भी दे चुके हैं घटना को अंजाम
बताया जाता है कि पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों अपराधी शातिर बदमाश है, जिनके ऊपर पूर्व से ही चोरी, डकैती समेत विभिन्न मामलों में कई धाराएं थानों में पंजीबद्ध है।

एनसीएल खदान से चोरी किया लाखों का सामान बरामद
बीते माह 9 मार्च को एनसीएल दूधिचुआ खदान से चोरी गए लाखों के स्पेयर पार्ट्स एवं केबल के मामले में आरोपियों ने चोरी का जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर खदान से चोरी गया कॉपर केबल, एलुमिनियम गेट एवं पीतल बुश भी बरामद कर लिया है। जिसकी कीमत करीब तीन लाख आकी जा रही है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी, सहायक उपनिरीक्षक साहब लाल सिंह, प्रधान आरक्षक दयानंद सिंह, अशोक सिंह, राजवर्धन सिंह, अजीत सिंह, आरक्षक सुबोध सिंह तोमर, सुनील मिश्रा, विजय की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews