सिंगरौली कलेक्टर एवं एसपी ने खनहना चेक पोस्ट का लिया जायजा, जवानों को बांटे थर्मस

सिंगरौली कलेक्टर एवं एसपी ने खनहना चेक पोस्ट का लिया जायजा, जवानों को बांटे थर्मस

सिंगरौली| राघवेन्द्र सिंह गहरवार|

सिंगरौली जिले के कलेक्टर केवीएस चौधरी व पुलिस कप्तान तुषार कान्त विद्यार्थी ने बुधवार शाम खनहना स्थित मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश सीमा पर पहुंच चेकपोस्ट का जायज़ा लिया एवं वहां तैनात लोगों को थरमस वितरित किया। इस दौरान एसडीओपी मोरवा नीरज नामदेव एवं मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह सदल बल मौजूद रहे गौरतलब है कि मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित अंतर्राज्यीय सीमा चेक पॉइंट मोरवा कस्बे से करीब 10 व मुख्यालय से लगभग 35 किमी दूर है। वर्तमान में लॉक डाउन के दौरान जिले की सीमाएं पूरी तरह सील हैं।मोरवा थाना क्षेत्र के खनहना बैरियर पर आवश्यक सेवाओं,जारी पास को छोड़ कर जिले की सीमा में बाहरी लोगो प्रवेश बंद है। जिसका पालन कराने के लिये मोरवा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन पर एमपी यूपी बॉर्डर पर मोरवा थाने के पुलिस कर्मियों के साथ एसएफ के जवान व मेडिकल टीम रात ड्यूटी कर रही हैं। बॉर्डर पर तैनात हुए पुलिस बल तेज धूप, लू एवं तूफान में भी डटकर कोरोना संक्रमण काल में लोगों को बचाने में जुटा हुआ है। परिवार से दूर होकर कठिन परिस्थितियों में भी ड्यूटी करते हुए पुलिसकर्मी की कार्यप्रणाली से संतुष्ट दिखे कलेक्टर एवं एसपी ने तैनात कर्मियों का हौसला बढ़ाया एवं संक्रमण से बचने के लिए थरमस बांटे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews