MP : सहकारी बैंक के सुपरवाइजर के घर EOW का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला

Cooperative-Bank-Supervisor's-House-EOW

सिंगरौली।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में जिला सहकारी बैंक के सुपरवाइजर के घर ईओडब्ल्यू का छापेमार कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति का मामले में यह कार्रवाई की गई है।सुपरवाइजर का नाम गंगा साहू बताया जा रहा है। 60 सदस्यों की टीम ने साहू के बैढन स्थित आवास और पैतृक आवास जरहा गांव में भी कार्रवाई की। 

खबर है कि  प्रारंभिक जांच में सुरवाइजर के पास करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू को साहू के पास आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इन शिकायत पर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच पूरी होने के बाद खुलासा हो पाएगा कि सहकारी बैंक के सुपरवाइजर गंगा साहू के पास कितनी आय से संपत्ति है।फिलहाल मामले की जांच जा रही है।अभी भी उनके ठिकानों पर कार्रवाई जारी है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews