सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपियों को हीरोइन के साथ किया गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और सीएसपी पी. एस. परस्ते के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने 98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया है।
सिंगरौली पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपियों को हीरोइन के साथ किया गिरफ्तार

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली पुलिस को सफलता हाथ लगी है। बता दें कि पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी है। दरअसल, पुलिस ने बाइक सवार 2 आरोपियों को हीरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है। फिलहाल, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। आइए जानते हैं विस्तार से…

चलाया जा रहा अभियान

बता दें कि सिंगरौली पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता द्वारा अवैध मादक पदार्थों पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा और सीएसपी पी. एस. परस्ते के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए विन्ध्यनगर निरीक्षक अर्चना द्विवेदी ने 98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति पल्सर बाइक से शक्तिनगर उत्तरप्रदेश से मटवई कालोनी तरफ अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने के लिए आ रहे थे। इसकी सूचना पर तत्काल टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया, जहां संदेहियों को घेराबंदी कर यह कार्रवाई की गई। जिसकी पहचान दीपक कुमार भारती निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा और विक्रान्त भारती निवासी शक्तिनगर निमियाडाड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जिला सोनभद्र (उ.प्र.) को पकड़ा है।

ये लोग रहे शामिल

इस कार्रवाई में दोनों के पास से 98 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हीरोइन जब्त कर आरोपियों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। इसमें निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश प्रजापति, सुनील कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, बृजेश सिंह, हेमराज पटेल, कृष्णकुमार पाण्डेय, आरक्षक प्रताप कुमार पटेल, अमलेश सिंह, भोले लोधी का योगदान रहा।

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews