MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

लाइक्स और व्यूज के चक्कर में युवक ने घर में बनाया नकली कोर्ट, खुद को बताता था हाईकोर्ट वकील, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली में एक युवक को लाइक और व्यूज के चक्कर में नकली कोर्टरूम अपने घर में बनाना भारी पड़ गया। वह अपने इस सेटअप के वीडियो सोशल मीडिया पर डालता था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Singrauli

सिंगरौली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लाइक्स व्यू पाने के चक्कर में एक युवक ने अपने घर में नकली कोर्ट तैयार कर लिया। फर्राटेदार अंग्रेजी में वो बहस करते हुए अपने कई वीडियो सोशल मीडिया पर डालता था। इतना ही नहीं उसने लोगों के बीच खुद को हाई कोर्ट एडवोकेट बताना भी शुरू कर दिया था।

जब युवक के वीडियो पर लोगों का ध्यान गया तो इसकी जांच पड़ताल की गई। जानकारी निकालने के बाद पूरा मामला कुछ और ही निकला। युवक ना तो कोई वकील था और ना ही किसी कोर्ट में इसकी बहस चल रही थी। सोशल मीडिया पर इससे अच्छे लाइक और व्यू मिले बस इसके लिए उसने अपने कमरे में फर्जी कोर्ट तैयार किया था।

युवक ने बनाया फर्जी कोर्ट

ये मामल सिंगरौली के बैढन क्षेत्र के ग्राम पिपराझापी का है। यहां 27 साल के अमित तिवारी ने अपने कमरे को ऑफिस जैसी शक्ल दे रखी थी। टेबल पर लैपटॉप, कानून की किताबें और इंटरनेट डिवाइस रखा हुआ था। सामने बड़ी सी स्क्रीन थी जिस पर हाई कोर्ट के जज और वकीलों के स्क्रीनशॉट लगे हुए थे।

चेयर पर बैठकर सुनवाई

रिवाल्विंग चेयर पर बैठकर ऐसे बहस करता था जैसे कि यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाई कोर्ट के सुनवाई में शामिल हो रहा है। वह तेज आवाज में अंग्रेजी और हिंदी में कानूनी दलील देता था। उसकी वीडियो देखकर कोई भी इसे असली कोर्ट की कार्रवाई समझ सकता है।

लाइक व्यू का है मामला

जब पुलिस द्वारा जांच की गई तो यह सामने आया कि युवक लाइक और व्यू के साथ दोस्तों के बीच अपनी धाक जमाने के लिए यह पूरा सेटअप तैयार करके बैठा था। वह अपने दोस्तों से ऐसे वीडियो बन रहा था। इन्हीं में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अभी पुलिस ने पता लग रही है कि किस-किस ने उसका साथ दिया है।

खुद को बताता है वकील

अमित एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था लेकिन उसकी पढ़ाई पूरी नहीं हुई। इसके बाद वो खुद को दोस्तों के सामने हाई कोर्ट का वकील बताने लगा। जब उसके इस तरह की वीडियो सामने आते हैं तब लोग भी उससे प्रभावित होते थे। पुलिस का कहना है कि वह सोशल मीडिया के लिए स्क्रिप्ट और पोस्ट सब कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से तैयार कर रहा था।

पुलिस ने की कार्रवाई

बता दें कि युवक का वीडियो वायरल होने के बाद हाई कोर्ट ने जबलपुर पुलिस को इस मामले में जांच के निर्देश दिए थे। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी जांच पड़ताल में यह सामने आया कि यह  सिंगरौली का है। इसके बाद सिंगरौली पुलिस को मौके पर भेजा गया। अमित को गिरफ्तार कर उसके घर से लैपटॉप, सिस्टम और अन्य डिवाइस जब्त कर जांच के लिए भेजे गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews