सिंगरौली में गरबा की धूम, मंत्री राधा सिंह ने महिलाओं के साथ किया गरबा, प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह, देखें वीडियो

नवरात्रि पर मध्यप्रदेश में गरबा की धूम के बीच सिंगरौली में राज्यमंत्री राधा सिंह महिलाओं के साथ गरबा करती नजर आईं। राधा सिंह का गरबा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Radha Singh

नवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश में गरबा की धूम मची हुई है। आम नागरिक से लेकर राजनेता तक गरबा के रंग में रंगे हुये हैं। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान विभिन्न गरबा कार्यक्रमों में सहभागिता की और प्रदेशवासियों के साथ पर्व का उत्साह साझा किया। तो वहीं, राज्यमंत्री राधा सिंह एवं प्रतिमा बागरी भी गरबा कार्यक्रमों में गरबा नृत्य करती दिखीं।

बता दें कि सिंगरौली जिले में कई जगहों पर गरबे का आयोजित किया गया है। जिले के चारों ओर गरबा पंडालों की रौनक चरम पर है। वहीं, चुन कुमारी स्टेडियम में राधा कृष्ण फाउंडेशन द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में राज्य मंत्री एवं चितरंगी विधायक राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

मंत्री राधा सिंह ने किया गरबा

गरबा उत्सव में डीजे पर बज रहे गाने एवं गरबा करते लोगों को देखकर मंत्री राधा सिंह भी अपने आप को रोक नहीं पाईं एवं हाथों में डांडिया लेकर महिलाओं के बीच गरबा करने पहुंच गईं। राधा सिंह ने महिलाओं के बीच जाकर अलग-अलग गानों पर जमकर गरबा किया। उनका गरबा करते हुये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री राधा सिंह ने नवरात्रि पर्व और गरबा आयोजनों की सराहना करते हुए सभी को पर्व की बधाई दी एवं गरबा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।

मंत्री प्रतिमा बागरी भी गरबा करती आईं नजर

एक तरफ जहां मंत्री राधा सिंह गरबा करती नजर आईं तो वहीं दूसरी ओर सतना जिले के कोठी के अमर शहीद ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम में आयोजित जय हिंद गरबा महोत्सव में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी भी गरबे की ताल पर थिरकती नजर आईं। दरअसल, रविवार को जय हिंद गरबा महोत्सव में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों के साथ डांडिया नृत्य कर आयोजन की रौनक बढ़ाई। राज्यमंत्री को अपने बीच डांडिया करते देख आयोजन में मौजूद लोगों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में शामिल होकर प्रतिमा बागरी ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध भारतीय परंपराओं और धार्मिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, संस्कारों और आस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। हमारा दायित्व है कि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को इन परंपराओं से परिचित कराएं और उन्हें ऐसे उत्सवों में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews
सिंगरौली में गरबा की धूम, मंत्री राधा सिंह ने महिलाओं के साथ किया गरबा, प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह, देखें वीडियो - MP Breaking News